फौजी के घर में चोरी करने वाले दो चोर पकड़े, माल बरामद
Feb 06 2025
ग्वालियर। फौजी के घर हुई आठ लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दो चोरों को पकड़ा है। पकड़े गए चोरों से पुलिस ने पूछताछ के बाद चोरी किए गए गहने बरामद कर पूछताछ शुरू कर दी है। अब पुलिस पकड़े गए चोरों से पूछताछ कर अन्य चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए पूछताछ कर रही है।
मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि वंशीपुर। निवासी गीतम सिंह परिहार आर्मी जवान है और कुछ दिनों से उनके पिता की तबियत खराब चल रही थी और वह घर पर ताला डालकर उपचार के लिए लेकर गए थे और घर पर ताले डाल गए थे। सूना घर देखकर चोरों ने धावा बोला और अलमारी में रखा करीब आठ तोला सोना व दो किलो चांदी चोरी कर ले गए। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ आए।
फौजी के घर से लाखों की चोरी का खुलासा करने के लिए जांच की जिम्मेदारी एसआई महेन्द्र प्रजापति, आरक्षक बलवीर गौड़, योगेन्द्र सिंह, दीपक वर्मा, सूरज परमार, संजय गुर्जर तथा शिवनारायण को सौंपी, जिसके बाद पुलिस पड़ताल करते हुए जड़ेरूआ बंधा पहुंची और वहां से नज्जू उर्फ नजरुद्दीन अली पुत्र कमरुद्दीन अली निवासी बंसीपुरा और सोनू राजावत पुत्र लाखन राजावत निवासी वंशीपुरा को पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों से पूछताछ के बाद फौजी के घर से चोरी हुए सोने व चांदी के जेवर बरामद कर लिए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









