ट्रेन से कटकर पत्रकार की मौत
Feb 06 2025
ग्वालियर। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामले का पता चलते ही आरपीएफ और झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरपीएफ ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान एक पत्रकार के रूप में हुई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है कि वह हादसे का शिकार हुआ है या फिर उसने सुसाइड किया है।
एजी ऑफिस पुल के पास एक युवक की झेलम एक्सपे्रस की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले का पता चलते ही झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पता चला कि मृतक का शव रेलवे पटरी के अंदर था और घटना स्थल आरपीएफ का है। इसका पता चलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि मृतक व्यंकटेश भार्गव है और वह एक जर्नलिस्ट था।
आरपीएफ ने मर्ग कायम कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक पर्ची मिली, जिसमें उसका नाम-पता सहित उसके परिजनों का नंबर मिला। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। अब पुलिस पता लगा रही है कि उसने सुसाइड किया या फिर वह ट्रेन की चपेट में आया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









