मेला में महिलाओं ने रैंप पर बिखेरा जलवा

Feb 06 2025

ग्वालियर। घर में चौका-चूल्हा करने वाली महिलाओं ने मेला में महिला महोत्सव के दौरान प्रोफेशनल मॉडल्स की भांति रैंप पर जलवा बिखेरा। दीप प्रज्वलित सरपंच सोनू राणा खैरवाय सरदार गुरु बचन सिंह रंधावा एवं संजय क_ल ने किया। निर्णायक मंडल में तारा शाह, आयुशी भार्गव, डॉ.रेखा चौहान मौजूद रहीं। 
भारतीय सांस्कृतिक परिधान में विजेता टीम इस प्रकार है। प्रथम पुरस्कार मोनिका वर्मा, द्वितीय पुरस्कार जया गुणकर एवं तृतीय पुरस्कार कविता खंडेलवाल एवं सांत्वना पुरस्कार योगेश्वरी राणा एवं आरती अग्रवाल को दिया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने मंच से अपनी स्पेशल प्रस्तुति दी।