एमआईटीएस के तीन छात्रों ने लाख का विनर पुरस्कार जीतकर शहर का नाम रोशन किया

Feb 06 2025

ग्वालियर। इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर नक्षत्र में आयोजित इंडियन कंक्रीट इंस्टीट्यूट चेन्नई इन कोलैबोरेशन विद आरडीसी कंकरीट इंडिया लिमिटेड भोपाल द्वारा प्रायोजित क्यूब टेस्ट कंपटीशन सीजन 2 में इंदौर के महापौर पुष्पयामित्र भार्गव की अध्यक्षता में और आईआईटी इंदौर के प्रोफेसर चौधरी और आईसीआई के मेंबर एसके जैन और लखनऊ से पधारे मेहता की उपस्थिति में माधव इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस कॉलेज ग्वालियर(एमआईटीएस) के बैचलर ऑफ़ सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के विद्यार्थी आयुषी सारस्वत, आर्यन मिश्रा और अभय रावत ने ट्रॉफी- सर्टिफिकेट और एक लाख रुपए का विनर पुरस्कार जीतकर ग्वालियर शहर का नाम रोशन किया।
एमआईटीएस ग्वालियर के प्रोफेसर अभिलाष शुक्ला के मार्गदर्शन में विद्यार्थी आयुषी सारस्वत, आर्यन मिश्रा और अभय रावत ने भारत के राष्ट्रीय इंडियन इंस्टीट्यूट कंक्रीट चेन्नई और आरडीसी के संयुक्त प्रयास से आयोजित 12 जुलाई 2024 में नेशनल ट्यूब टेस्ट कंपटीशन मैं कॉलेज के इन तीनों छात्रों ने कंक्रीट क्यूब की कास्टिंग बनाकर प्रतियोगिता में भाग लिया था। 
चेन्नई में स्थित अंतरराष्ट्रीय स्तर की लैब टेस्टिंग में एमआईटीएस के विद्यार्थी आयुषी सारस्वत, आर्यन मिश्रा और अभय रावत द्वारा कास्टिंग किए गए कंकरीट क्यूब को सर्वश्रेष्ठ  घोषित कर प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं द्वितीय पुरस्कार पुणे महाराष्ट्र के कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रदान किया गया।