कैंसर हॉस्पिटल में किया रक्तदान

Feb 05 2025

कैंसर हॉस्पिटल में जयारोग्य चिकित्सालय समूह एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ग्वालियर चैप्टर के साथ मिलकर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 12 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉ गुंजन श्रीवास्तव मेडिकल ऑनकोलॉजिस्ट ने सभी रक्तदाताओं से हमेशा सहयोग करने का आग्रह किया और सभी को धन्यवाद दिया।