कैंसर हॉस्टिल में मैमोग्राफी वैन का लोकर्पण
Feb 05 2025
ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान में मैमोग्राफी वैन का लोकार्पण पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आरभ में डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने कहा कि ये हॉस्पिटल शीतला सहाय का स्वप्न है और अब यह सपना पूरा होने वाला है।
मुख्य अतिथि विवेक शेजवलकर ने कहा कि मुझे डॉ. बीआर श्रीवास्तव पर हमेशा से पूरा भरोसा रहा है और यह और भी दृढ़ हुआ है, क्योंकि यहां से कोई भी कभी भी निराश होकर वापस नहीं गया, इसलिए प्रधानमंत्री फंड के लिए प्रयास किए गए और प्रधानमंत्री ने अंश दान कर इस मैमोग्राफी वैन का सपना साकार किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार ने कहा कि नगर निगम सदा ही कैंसर हॉस्पिटल का सहयोग कर रहा है और आगे भी ऐसे कल्याणकारी योजनाओं के लिए पूरा सहयोग प्रदान करता रहेगा।
पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने कैंसर हॉस्पिटल के कार्यों की भरपूर सराहना की। जीडी लड्ढा ने कहा कि कोऑर्डिनेशन कैंसर के और कैंसर हॉस्पिटल के साथ कहीं भी कैसी भी आवश्यकता हो मैं हमेशा सहयोग करने के लिए तत्पर रहूंगा और सहयोग करता रहूंगा।
कार्यक्रम में रमेश अग्रवाल, पीएस बिसेन, जयप्रकाश राजौरिया, डॉ. धीरज नामधारी, अभय चौधरी, डॉ. केशव पाण्डेय, यशवंत इंदापुरकर, डॉ. अचला सहाय शर्मा, डॉ. गुंजन श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









