महापौर को आचार्यश्री विद्या सागर की मूर्ति लगाने के लिए दिया ज्ञापन
Feb 04 2025
ग्वालियर। सिकंदर कंपू स्थित शांतिनाथ जिनालय मंदिर के 21 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को नवीन मंदिर समिति का शपथ समारोह एवं सम्मान समारोह मंगल वाटिका सिकंदर कंपू पर आयोजित किया गया। इससे पहले सुबह शांतिनाथ जिनालय मंदिर के परिषद में शांतिनाथ विधान का भव्य आयोजन भी किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन बताया कि शपथ समारोह की मुख्य अतिथि महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार थी। विशिष्ट अतिथि पार्षद प्रेमलता जैन, शपथ अधिकारी सतीशचंद्र जैन, नरेंद्र जैन नीरू ओर ज्योतिषाचार्य हुकुमचंद जैन, धरम वरैया, प्रमोद जैन एवं कोमलचंद्र जैन मंच पर मौजूद थे।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने भगवान शांतिनाथ के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। शांतिनाथ जिनालय मंदिर के अध्यक्ष राजेश जैन, मंत्री महेंद्र जैन अन्य पदाधिकारी ने वरैया महासभा के नवीन महामंत्री नरेंद्र जैन नीरू एवं कोषाध्यक्ष राजकुमार जैन का माला श्रीफल और शॉल उडक़र किया सम्मान। संचालन महेंद्र जैन ने किया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार को जैन समाज के सबसे बड़े संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज की 6 फरवरी को प्रथम समाधि दिवस के अवसर पर शांतिनाथ मंदिर कमेटी एवं सकल जैन समाज की ओर से ग्वालियर शहर के चौराहे पर आचार्यश्री विद्यासागर की मूर्ति का लगवाने का प्रस्ताव महापौर को ज्ञापन देने के साथ मांग की है। महापौर डॉ. सिकरवार ने कहा कि जल्द से जल्द परिषद में बैठक कर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की प्रतिमा का प्रस्ताव शीघ्र पास करवाएंगे।
वही शपथ अधिकारी सतीशचंद्र जैन ने नवीन मंदिर समिति के राजेश कुमार जैन, धर्मेन्द्र जैन रिठोरे, महेंद्र जैन बंटी, भूपेंद्र जैन स्याऊ, इंद्र प्रकाश जैन, पीयूष जैन, सुनील जैन, आशीष जैन, घनश्याम दास जैन को निष्ठा और मंदिर के प्रतीक जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









