एचडीएफसी बैंक 50 से अधिक स्टार्ट-अप का स्टार्ट-अप अनुदान से करेगा सपोर्ट

Feb 04 2025

ग्वालियर। एचडीएफसी बैंक ने अपने प्रमुख परिवर्तन स्टार्ट-अप अनुदान कार्यक्रम के आठवें संस्करण के शुभारंभ की घोषणा की है। इस वर्ष सामाजिक प्रभाव क्षेत्र में काम करने वाले 50-60 स्टार्ट-अप का सपोर्ट करने के लिए 15 से अधिक इनक्यूबेटर और एक्सेलेरेटर का चयन किया गया है और उन्हें इसमें शामिल किया गया है। कार्यक्रम चयनित स्टार्ट-अप को 50 लाख रुपए तक का अनुदान प्रदान करेगा, जिसका कुल कार्यक्रम बजट 20 करोड़ रुपए है।
अगले कुछ महीनों में ये इनक्यूबेटर भारत भर के सामाजिक उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित करेंगे। यह पहल डेमो डे कार्यक्रमों की एक श्रृंखला में समाप्त होगी, जिसमें बैंक, निवेशकों, कॉरपोरेट्स और मीडिया के सामने स्टार्ट-अप्स को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे इन उपक्रमों के लिए अधिक दृश्यता और अवसर सुनिश्चित होंगे।
एचडीएफसी बैंक वित्त वर्ष 2025 में निम्नलिखित पर ध्यान केंद्रित करेगा। सामाजिक भलाई के लिए एआई, जलवायु नवाचार, वित्तीय समावेशन, कृषि और सतत ग्रामीण अर्थव्यवस्था,शिक्षा और आजीविका संवर्धन, लैंगिक विविधता और समावेशन चयनित स्टार्ट-अप महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्यों सहित भारत के विविध क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
एचडीएफसी बैंक के कैजाद भरूचा ने कहा, हमारा परिवर्तन स्टार्ट-अप अनुदान कार्यक्रम नवाचार को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण सामाजिक आवश्यकताओं को संबोधित करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।  
अब  अपने इस आठवें वर्ष में परिवर्तन स्टार्ट-अप अनुदान कार्यक्रम भारत के उन उद्यमियों को सशक्त बनाना जारी रखता है जो सामाजिक प्रभाव डाल रहे हैं। वर्ष 2017 से इसने देश भर में 120 से अधिक इनक्यूबेटर के माध्यम से 400 से अधिक स्टार्ट-अप का सपोर्ट किया है और सार्थक परिवर्तन लाने के लिए महत्वपूर्ण संसाधनों का निवेश किया है।