स्कूली बच्चों को कैंसर के बचाव की जानकारी दी

Feb 04 2025

ग्वालियर। विश्व कैंसर दिवस पर कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान के को-ऑर्डिनेटिंग कैंसर केयर तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ग्वालियर ब्रांच द्वारा एक कैंसर अवेयरनेस सत्र का आयोजन कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल चंद्रवदनी नाका में किया गया। 
डॉ. मोनिका दीवान ने सत्र में 50 से भी अधिक छात्र छात्राओं को कैंसर के लक्षणों, इन्वेस्टीगेशन, बचाव (वैक्सीनेशन), उपचार के विषय में विस्तार से बताया साथ ही हेड एण्ड नेक, सर्विक्स, ब्रेस्ट एवं पीडियाट्रिक कैंसर के कारणों को आसान भाषा में समझाया।
क्योंकि कैंसर एक विकट बीमारी है, जो कि अधिकतर अपनी तीसरी या चौथी स्टेज में डायग्नोज हो पाता है किंतु जागरूकता फैलाने से इस बीमारी से पूरी तरह से लड़ा जा सकता है और एक क्वालिटी लाइफ पेशेंट को दी जा सकती है। कार्यक्रम में मयंक झा, डॉ. मोनिका दीवान, मीरा श्रीवास्तव एवं कंचन पुरोहित सम्मिलित रहे।