कैंसर अवेयरनेस सत्र का आयोजन किया गया
Feb 03 2025
ग्वालियर। विश्व कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान के को-ऑर्डिनेटिंग कैंसर केयर तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ग्वालियर ब्रांच द्वारा पूरे फऱवरी महीने को कैंसर जागरूकता माह की तरह मनाने की कड़ी में एक कैंसर अवेयरनेस सत्र का आयोजन यूनाइटेड चिल्ड्रन्स हायर सेकेण्डरी स्कूल, पवनसुत कॉलोनी, हुरावली चौराहा, मुरार, ग्वालियर में किया गया।
सत्र का शुभारंभ सरस्वती पूजन से हुआ और स्कूल के प्रिंसिपल शिवानन्दन सिंह जादौन ने किया एवं पूरे स्कूल के टीचर्स ने कैंसर हॉस्पिटल के समस्त दल सदस्यों का स्वागत किया। जिसमें डॉ. देवराज सिंह कुशवाह, डॉ सन्तोष कुमार एवं सिस्टर लीलम्मा सम्मिलित रहे।
डॉ. देवराज सिंह कुशवाह ने इस सत्र में 50 से भी अधिक छात्र छात्राओं को कैंसर के लक्षणों, इन्वेस्टीगेशन,बचाव (वैक्सीनेशन), उपचार के विषय में विस्तार से बताया साथ ही हेड एण्ड नेक, सर्विक्स, ब्रेस्ट एवं पीडियाट्रिक कैंसर के कारणों को आसान भाषा में समझाया।
क्योंकि कैंसर एक विकट बीमारी है, जो कि अधिकतर अपनी तीसरी या चौथी स्टेज में डायग्नोज हो पाता है किंतु जागरूकता फैलाने से इस बीमारी से पूरी तरह से लड़ा जा सकता है और एक क्वालिटी लाइफ पेशेंट को दी जा सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









