जनता की सुरक्षा ही हमारा संकल्प है:आलोक परिहार

Feb 03 2025

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था की वार्ड 32 की अध्यक्ष दीपमाला दिवाकर ने बताया कि संस्था द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर एमएलबी कॉलोनी स्थित मिसहिल स्कूल में उत्कृष्ठ छात्रा सम्मान का आयोजन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पड़ाव थाना प्रभारी आलोक परिहार थे। अध्यक्षता संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी एवं विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्राचार्य डीएसपी सिंह, सचिव सरनाम सिंह तोमर सब इंस्पेक्टर रोहित चौधरी,अर्जुन सिंह भदौरिया ,दीप्ति श्रीवास्तव थी।
इस अवसर पर पड़ाव थाना प्रभारी आलोक परिहार ने कहा कि जनता की सुरक्षा ही हमारा संकल्प है। आप के मोबाइल पर फ्रोड कॉल आते है तो आप उसकी शिकायत संबंधित थाने में करें,अंजान नंबरों से आए मेसेज पर लिंक को न खोले अपने माता पिता को भी कहे कि अनजान कॉल पर बात न करें जो भी कॉल वॉट्सअप पर आएं उन्हें न उठाएं।
सरनाम सिंह तोमर ने कहा कि बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था द्वारा बहुत ही नेक कार्य किया जा रहा है। वही संस्था संयोजक डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि संस्था सात हजार से अधिक छात्राओं को सम्मानित कर चुकी है हम छात्राओं की सुरक्षा हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों से छात्राओं को रूबरू करवाते है जिससे वह अपने मन की बात उन से कर सकें।
वही सब इंस्पेक्टर रोहित चौधरी ने कहा कि साइबर क्राइम बहुत हो रहे है। हमें आवश्यकता है समझदारी से काम लेने की। वही मुख्य रूप से उपस्थित 
तत्पश्चात अतिथियों ने विद्यालय की 36 उत्कृष्ठ छात्राओं को मेडल पहनाकर सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस अवसर पर रंजना राजपूत, आरती मिश्रा, नीतू बनगईया, पम्मी खान, कविता आर्य, दीपमाला, कमल, मुकेश शर्मा, विनोद चौरसिया उपस्थित थे।