महापौर शोभा सिकरवार ने एनएच-44 पर लगाए 21 पौधे

Feb 03 2025

ग्वालियर। महापौर अपने संकल्प को हर माह आगे बढ़ा रही हैं। इसी संकल्प के तहत सोमवार को महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित एक ढाबे के सामने डिवाइडर पर 21 पौधे लगाए। पौधरोपण के बाद उन्होंने कहा कि हम सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए जिससे हरियाली बढ़े और प्रकृति का संरक्षण निरंतर होता रहे। पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल करना भी हमारा दायित्व होना चाहिए। इसके लिए सभी को संकल्प लेना होगा कि जब भी कहीं पौधा लगाएंगे तो उसका संरक्षण का दायित्व निभाऐंगे। 
पौधरोपण के दौरान उप नेता सत्ता पक्ष मंगल भैया, एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव, नाथूराम ठेकेदार, शकील मंसूरी, लक्ष्मी गुर्जर, गायत्री मंडेलिया, मनोज राजपूत, सुरेन्द्र साहू, प्रमोद खरे, समाजसेवी अनीता गुर्जर, जेडओ राकेश कुशवाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।