पीजीव्ही कालेज के वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन 4 फरवरी को
Feb 03 2025
ग्वालियर। मध्यभारत शिक्षा समिति द्वारा संचालित पार्वतीबाई गोखले विज्ञान महाविद्यालय का वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन आज मंगलवार 4 फरवरी को एसएएफ ग्राउंड कम्पू किया जा रहा है।
महाविद्यालय के क्रीडा अधिकारी प्रशांत पांडेय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष महाविद्यालय इस वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन करता है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलो से जोडऩा रहता है। ऐसे विद्यार्थी जो किसी कारणवश मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में भागीदारी नही कर पाते उन्हे एक अवसर प्रदान करता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील पाठक ने बताया कि इस वार्षिक खेल उत्सव 2024-25 का आयोजन एसएएफ ग्राउंड कम्पू पर किया जा रहा है। कार्यकम में मुख्य अतिथि कर्नल डीएस वर्मा कमांडिंग ऑफीसर 15 एमपी बटालियन रहेंगे। एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गिरीश जायसवाल, प्रांत संगठन मंत्री क्रीडा भारती मध्यभारत प्रांत रहेंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेन्द्र बांदिल अध्यक्ष मध्यभारत शिक्षा समिति द्वारा की जावेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









