बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का पूजन किया

Feb 03 2025

ग्वालियर। बसंत पंचमी के उत्सव पर सोमवार को सतीश मेमोरियल शिक्षा समिति ने विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन किया एवं पल्लवी शर्मा ने सरस्वती वंदना गा कर मां के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के बाद लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया।
 इस मौके पर अमित सूरी, आशा मगन,शालू भमरी, ज्योति शर्मा, सोनल कुशवाह, रचना गुप्ता, रंजना गुप्ता, सुमन ग्वार, रजनी कुशवाह, अनिता कुशवाह, दीपा नायक, दीक्षा कुशवाह, कीर्ति गुप्ता, शकुन कुशवाह, आयुष कुशवाह, कार्तिक नायक आदि उपस्थित थे।