भारतीय जैन मिलन की कार्यकारिणी में चुने गए ग्वालियर से दो पदाधिकारी
Feb 03 2025
ग्वालियर। भारतीय जैन मिलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव नई दिल्ली में हुए। जिसमे भारतीय जैन मिलन ग्वालियर के संस्थापक अध्यक्ष, समाजसेवी महेन्द्र जैन एडवोकेट को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) पद पर एवं राजेश जैन को राष्ट्रीय प्रचार अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों को सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि चुनाव के बाद ग्वालियर आए महेन्द्र जैन एवं राजेश जैन को उनके चुनाव पर सभी ने बधाई दी। बधाई देने वालों में मुकेश कुमार जैन, शीला टोंग्या, विनय कासलीवाल, पुरुषोत्तम जैन, निर्मल पाटनी, धरमचंद वरैया, मुकेश जैन पहाडिय़ा, सचिव रोहित जैन, संजीव अजमेरा, सतीश कुमार जैन, सुनील जैन लोहिया, अर्पित जैन, मंजू पाटनी, मृदुला पहाडिय़ा आदि शामिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









