दिव्यांगों के बीच मनाई बसंत पंचमी

Feb 02 2025

ग्वालियर। अपनों के बीच तो त्यौहार और खुशी सभी मनाते है लेकिन कुछ लोग विरले होते है जिनको खुशी और त्यौहार निराश्रित जनों के बीच मनाने में ही खुशी मिलती है। ऐसे ही व्यक्तित्व की धनी है स्वान फाउंडेशन की अध्यक्ष नम्रता सक्सेना। जिनके सेवा कार्य विगत कई वर्षों से अविरल चलते आ रहे है। 
सेवा कार्य की इसी श्रृंखला में रविवार को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर स्वान फाउंडेशन के सदस्यों ने निराश्रित जनों के बीच मिठाई फल एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया। दिव्यांग जनों ने भी सभी लोगों के साथ त्यौहार मनाकर बहुत ही आनन्द महसूस किया और नम्रता सक्सेना से अगली बार आने का वादा भी लिया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष नम्रता सक्सेना के साथ रेखा सक्सेना श्वेता सक्सेना जितेन्द्र यादव एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।