अनजान लिंक से रहें सावधान:आईजी

Feb 02 2025

ग्वालियर। सोशल साइट पर अनजान लिंक, अपरिचित से जुडऩा खतरनाक हो सकता है, इसलिए सोशल साइट पर हमेशा सावधानी रखे, यह बात आईजी अरविन्द सक्सैना ने 11 दिवसीय साइबर सुरक्षा अभियान सेफ क्लिक का शुभारंभकरते हुए कही। 
सेफ क्लिक का शुभारंभ साइबर जागरूकता रथ को आईजी व एसएसपी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम में एएसपी कृष्ण लालचंदानी, निरंजन शर्मा तथा साइबर सेल प्रभारी रजनी रघुवंशी मौजूद थीं। इसके साथ ही महाराज बाड़ा पर एएसपी गजेन्द्र सिंह वर्धमान, एसआई मोहिनी मिश्रा द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।