युवक और युवतियों में हुई झाडूबाजी, युवती की शिकायत पर मामला दर्ज

Feb 02 2025

ग्वालियर। दो युवतियों और युवक का झाडू से झगड़ा करने का वीडियो सामने आया है। युवती युवक को झाडू़ मार रही हैं, पलटकर युवक भी उन पर झाडू़ से हमला कर रहा है। बताया जा रहा है कि युवक नशे में था, झगड़े से पहले एक व्यक्ति का चांटा भी मारा। मामला 31 जनवरी का है। अब इसका वीडियो सामने आया। मुरार थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर युवक पर मामला भी दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
वीडियो भूरा पंसारी दुकान के सामने का है। युवक की पहचान विक्की जैन के रूप में हुई है। वह मुरार बाजार में ही एक दुकान पर काम करता है। युवती शिवानी रजक भी पास में ही दुकान पर काम करती है। दोनों के बीच विवाद क्यों हुआ अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस पता कर रही है।
इस पर थाना प्रभारी मदनमोहन मालवीय ने कहा कि मुरार बाजार में मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक झाडू से युवती पर हमला कर रहा है। युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।