स्लम किड्स को दिखाई स्काई फोर्स मूवी

Feb 02 2025

ग्वालियर। चिडिय़ा उड़ पाठशाला और रॉबिन हुड आर्मी ने एक संयुक्त आयोजन करके केसर मॉल में एकेडमी से जुड़े बच्चों के लिए स्काई फोर्स मूवी को दिखाने का प्रोग्राम रखा। स्लम किड्स को मूवी दिखाने का नेक आईडिया राहुल-पूजा देवानी का रहा। जिन्होंने इस मूवी के टिकट्स बच्चों के लिये स्पॉन्सर किये। पूजा देवानी ग्वालियर की इनफ्लंसर भी है। जो समय- समय पर अपने ज्ञानवर्धक वीडियो से समाज में जागरूकता का भी कार्य करती हैं। 
बच्चों के मन में पेपर को लेकर चलने वाले स्ट्रेस को कम करने में भी मूवी कार्यक्रम बहुत ही कारगर साबित हुआ। देशभक्ति से सुसज्जित इस मूवी से सभी ने अपने देश के लिये के कुछ अच्छा करने का पाठ सीखा। 30 से अधिक बच्चों एवं टीम के सदस्यों ने इस अवसर का लाभ लिया। 
मूवी कार्यक्रम में मनोज अग्रवाल, रामा पाण्डेय, विकास शर्मा, दिव्यम, संजय, यश, शाइन खान, विपिन, गौरव जैन आदि उपस्थित रहे।