बजरंग भक्त मंडल ने वृद्धजनों एवं गौवंश के साथ मनाई बसंत पंचमी

Feb 02 2025

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा गौसेवा एवं मानव सेवा कर बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। बजरंग भक्त मंडल के संस्थापक एवं अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि रविवार को जनकताल स्थित गौशाला में 650 किलो हरे चारे की गौभोग सेवा एवं नारायण वृद्ध आश्रम में हरीश अग्रवाल की ओर से वृद्धजनों को स्वल्पाहार (पोहा जलेबी) की सेवा कर बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। इस मौके पर मंडल द्वारा विगत दिवस आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में आशीष मंगल, राकेश मंगल, नमन अवस्थी, रामकिशोर मंगल, हरीश अग्रवाल, संजीव गुप्ता, राजीव जादौन, सुशील कुशवाह, दीपक शर्मा, संतोष शिवहरे, कमल सिंह गर्ग, अंकित तिवारी आदि सदस्य उपस्थित थे।