शिविर में लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए

Feb 02 2025

ग्वालियर। रोटरैक्ट क्लब ऑफ़ प्रेस्टिज द्वारा चैंपियन मार्शल आर्ट्स अकैडमी के सहयोग से एक आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लड़कियों को आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए। 
शिविर में आत्मरक्षा के विभिन्न ट्रिक्स और तकनीकों की जानकारी विशेषज्ञ प्रशिक्षक राजेश सिंह कुशवाह द्वारा दी गई। शिविर का उद्देश्य लड़कियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना था, जिससे वे किसी भी आपात स्थिति में स्वयं की सुरक्षा कर सकें।
शिविर के मुख्य अतिथि डॉ. संदीपा मल्होत्रा पूर्व अध्यक्ष, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, श्रीमती अंजू भदौरिया सदस्य चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, मनदीप सिंह कुशवाह अध्यक्ष भारत रक्षा मंच ग्वालियर उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के शिविर समाज में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और सभी ने इस शिविर से काफी लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में सागर तिवारी, दिव्यांशी पराशर, गर्व कलानी, जीनियस गंगवानी ने विशेष योगदान दिया।