कैंसर अवेयरनेस सत्र का आयोजन
Feb 02 2025
ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ग्वालियर ब्रांच द्वारा एक कैंसर अवेयरनेस सत्र का आयोजन संस्कृति गुरुकुलम स्कूल जैन मंदिर संतर मुरार में किया गया। इस सत्र का शुभारंभसरस्वती पूजन से स्कूल के प्रिंसिपल अंकित जैन ने किया। इस दौरान स्कूल के टीचर्स ने कैंसर हॉस्पिटल के समस्त दल सदस्यों डॉ. अनीता अग्रवाल, मीरा श्रीवास्तव, डॉ. संतोष कुमार एवं सिस्टर सुजा का स्वागत किया।
डॉ अनीता अग्रवाल ने इस सत्र में 60 से भी अधिक छात्र छात्राओं को कैंसर के लक्षणों, इन्वेस्टीगेशन,बचाव (वैक्सीनेशन), उपचार के विषय में विस्तार से बताया साथ ही हेड एण्ड नेक, सर्विक्स, ब्रेस्ट एवं पीडियाट्रिक कैंसर के कारणों को विस्तार से समझाया।
क्योंकि कैंसर एक विकट बीमारी है, जो कि अधिकतर अपनी तीसरी या चौथी स्टेज में डायग्नोज हो पाता है किंतु जागरूकता फैलाने से इस बीमारी से पूरी तरह से लड़ा जा सकता है और एक क्वालिटी लाइफ पेशेंट को दी जा सकती है।
अंत में अंकित जैन ने कहा कि इस बहुमूल्य कार्य की शुरुआत हमारे स्कूल से शुरू होना एक शुभ संकेत है साथ ही उन्होंने वचन दिया कि कैंसर की जागरूकता एवं शीघ्र स्क्रीनिंग के लिए जहां भी हॉस्पिटल को सहयोग की जरूरत होगी वहां हमारा स्कूल अवश्य ही सहयोग प्रदान करेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









