संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने एएसपी को ज्ञापन सौंपा

Feb 02 2025

ग्वालियर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला के नेतृत्व में एएसपी अखिलेश रेनवाल को ज्ञापन सौंपा। एएसपी अखिलेश रेनवाल द्वारा घटना की विस्तृत जानकारी के बाद सीएसपी लश्कर द्वारा फरियादी के कथन लेकर उक्त आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा एव विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने का आश्वस्त किया। 
धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ागुढ़ी का नाका में पदस्थ सपोर्ट स्टाफ हरिओम सोदे 13 जनवरी को राहुल खान, अशोक खान, दिलशाद खान और उनके अन्य साथियों द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई है। 
उक्त प्रकरण की शिकायत करने हरिओम सौदे पुलिस स्टेशन गए लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। संघ ने मांग की है कि हरिओम सोदे की तरफ से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं अन्य मारपीट, जाति सूचक गाली गलौच की धाराओं के तहत दोषियों पर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
प्रतिनिधि मंडल में  सुनील पटेरिया सचिव कर्मचारी कांग्रेस, धर्मवीर शुक्ला जिला अध्यक्ष संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, कोमल सिंह प्रदेश अध्यक्ष संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (मप्र) विश्लेषण गोस्वामी, आउट सोर्स इंटक संघ प्रदेश महामंत्री, कौशलेंद्र सोलंकी जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ, अमित पांडे, सूरज रजक, आदि साथी उपस्थित थे।