एकाग्रता को बढ़ाता है सूर्य नमस्कार: चाकणकर
Feb 02 2025
ग्वालियर। सूर्य नमस्कार मन शांत करता है और एकाग्रता को बढ़ाता है। हर रोज सूर्य नमस्कार करनेे से बच्चों की सहनशक्ति बढ़ती है। यह बात जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर ने शासकीय बालक थाटीपुर उमावि में सूर्य नमस्कार में प्रतिभावान बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कही।
जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर ने कहा कि सूर्य नमस्कार के आसन हल्के व्यायाम और योगासनो के बीच की कड़ी की तरह है और खाली पेट कभी भी किए जा सकते हैं। हालाँकि सूर्य नमस्कार के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि यह मन व शरीर को ऊर्जान्वित कर तरो ताजा कर देता है और दिनभर के कामो के लिए तैयार कर देता है। यदि यह दोपहर में किया जाता है तो यह शरीर को तत्काल ऊर्जा से भर देता है, वहीं शाम को मन की एकाग्रता बढाने और तनाव को कम करने में मदद करता है।
कार्यक्रम में रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम ने बच्चों को नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर आरोग्य भारती के प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्रीवास्तव, राजेंद्र मुदगल, प्राचार्य केपी नायक, गोविंद मेहरोत्रा उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









