होतम सिंह बने राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

Feb 02 2025

ग्वालियर। राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पद का चुनाव होतम सिंह यादव ने बहुमत से जीत लिया। मतदान में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को हराकर विजय प्राप्त की। निर्वाचन अधिकारी रामनाथ मिश्रा ने उन्हें प्रमाण-पत्र सौंपा। संघ ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।