विधायक डॉ. सिकरवार ने किया सडक़ निर्माण के लिये भूमिपूजन

Feb 01 2025

ग्वालियर।16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के वार्ड 22 में जीवाजी नगर दया मेडिकल वाली गली में सीसी सडक़ निर्माण के लिये शुक्रवार को विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने क्षेत्रीय पार्षद प्रमोद खरे के साथ भूमिपूजन किया। इस सडक़ का निर्माण 12 लाख 57 हजार रूपये से कराया जायेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता विधायक डॉ. सतीश सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि क्षेत्र में जनता को शुद्ध पेयजल मिले, स्वच्छता रहे, इस पर हम तत्परता से काम कर रहे है और हम इन कार्यो पर नजर बनाये रखते है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य आम जन की सुविधा अनुसार आगे भी होते रहेंगे। क्षेत्र का विकास व प्रगति को लक्ष्य मानकर मैंने हमेशा काम किया है और इस काम में सफल भी रहा हूॅ। आपकी जो भी समस्या मेरे पास आयेगी उसे तत्परता से हल करवाया जायेगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में महादेव अपोरिया, सुनील रमपुरिया, नीरज त्रिवेदी, योगेश शिवहरे, अभिषेक भदौरिया, श्रीमती रेखा जाटव, राजेश भदौरिया, जितेन्द्र राजावत, रामनिवास गुर्जर, योगेश पाठक, विनोद वर्मा, नितिन अर्गल, अभिनव चतुर्वेदी, धीरज साहू आदि मौजूद रहे।