कॉम्बिंग गश्त में 234 बदमाशों को पहुंचाया हवालात
Feb 01 2025
ग्वालियर। लंबे समय से पुलिस को छका रहे बदमाशों के घर पुलिस कॉम्बिंग करते हुए पहुंची और 234 उन बदमाशों को हवालात पहुंचाया है, जिनकी लंबे समय से पुलिस तलाश कर रही थी, लेकिन वह हर बार पुलिस को गच्चा देकर भाग जाते थे। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने 177 उन बदमाशों की जानकारी एकत्रित की है जो पुलिस से सुधरने का वादा कर चुके हैं।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 177 उन बदमाशों से पूछताछ की जो पूर्व में बदमाशी के मास्टर माइण्ड रहे हैं, जो अब अपराध से तौबा कर चुके हैं, पुलिस ने इनसे पूछताछ कर इनकी नए सिरे से जानकारी जुटाई है। इसके साथ ही तीन जिलाबदर चेक किए, चार तस्करों को पुलिस ने अवैध शराब के साथ पकड़ा है, साथ ही तीन आवारागर्दी करने वालों के खिलाफ 151 की कार्रवाई की है।
पुलिस अफसरों ने जब पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की तो उनका कहना था कि एक बार कॉम्बिंग गश्त होने के बाद करीब पंद्रह से बीस दिन बाद पुलिस इस अभियान को चलाती है, एक बार कॉम्बिंग होने के बाद वह वापस आ गए थे और उन्हें कतई उम्मीद नहीं थी कि पुलिस इतनी जल्दी फिर दबिश देगी।
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बीती रात जिले में एक साथ कॉम्बिंग गश्त किया गया। इस बार वह बदमाश पुलिस के निशाने पर थे जो दो दिन पहले चलाए गए कॉम्बिंग में पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गए थे। इसके लिए पुलिस ने एक अलग रणनीति बनाई थी और जिस बदमाश को पकडऩा था, उनके घरों की छतों तथा आस-पास की गलियां में पुलिस जवान बिठाकर सील कर दिए थे, ताकि वह भाग नहीं पाए।
पुलिस ने जब इनका दरवाजा खटखटाया तो बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से ही पुलिस जवान उन्हें लपकने को तैयार थे और पुलिस ने इस तरह जिले भर में कुल 234 बदमाशों को पकड़ा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









