आत्मज्योति आवासीय दृष्टिहीन कन्या विद्यालय का 23वां वार्षिक कार्यक्रम आज

Feb 01 2025

ग्वालियर। आत्मज्योति विकास समीति द्वारा आत्मज्योति आवासीय दृष्टिहीन कन्या विद्यालय गत 23 वर्ष से निरन्तर संचालित है। जिसका वार्षिक कार्यक्रम आज रविवार दोपहर 3:30 बजे से मुख्य अतिथि डॉ. अतुल सहाय न्यूरोसर्जन, विशेष अतिथि डॉ. श्वेता सहाय प्राध्यापक जीआरएमसी, विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश रायजादा, डॉ. अंजलि रायजादा की उपस्थिति में आत्म ज्योति आवासीय कन्या विद्यालय परिसर नया पुलिस थाना गोले का मंदिर पर आयोजित किया गया है। यह जानकारी श्रीमती शीला मोदी, डॉ. अरविन्द मित्तल, श्रीमती चारू सेठ, दिनेश सेठ आदि ने पत्रकारों को शुक्रवार दी।
आत्मज्योति आवासीय दृष्टिहीन कन्या विद्यालय में इस समय 55 छात्राएं निवासित होकर अध्ययनरत हैं। संस्था का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्म निर्भर बनाना है। विद्यालय से पूर्व में छात्राएं सरकारी नौकरी एवं अन्य विभागों में नियुक्ति ले चुकी हैं। संस्था में निवासित एवं डेस्कालर की सभी छात्राओं को स्पोर्टस खेलकूद व ब्रेल लिपि द्वारा शिक्षा प्रदान की जाती है। 
समेकित शिक्षा के तहत कक्षा 5 से 12 तक सभी छात्राओं को सामान्य स्कूल में सामान्य छात्राओं के साथ उनको शिक्षा दिलाई जाती है। जिसके तहत इन दृष्टिबाधित छात्राओं को सेंट्रल स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर, एमएलबी एवं एमएलबी कॉलेज में शिक्षा दिलाई जाती है। इन सभी छात्राओं को शिक्षा के साथ कम्प्यूटर क्राफ्ट, योगा, पाककला, संगीत, नृत्य इन सभी विधाओं में भी छात्राएं प्रथम रहकर हई पदक प्राप्त कर चुकी है।
स्पोर्टस में तो नेशनल व राष्ट्रीय स्तर पर खेलती है एवं कई स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी है। छात्राएं क्रिकेट में भी अग्रणी स्थान प्राप्त करके अभी नेशनल में भी जीत हासिल की है।