रामेश्वरानंद महाराज ने कुम्भ हादसे पर शोक संवेदना व्यक्त की

Jan 31 2025

ग्वालियर। जगद्गुरु स्वामी रामेश्वरानंद महाराज ने प्रयागराज कुम्भ में हुए हादसे में मृत श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की हैं। रामेश्वरानंद महाराज ने कहा हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं और दिवंगत श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और भगवान से हादसे में 
 दिवंगत श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए शोकाकुल हृदय से प्रार्थना करते हैं, ईश्वर उनके परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति और साहस प्रदान करे।
सनातन धर्म मंडल ने शोक संवेदना व्यक्त की
सनातन धर्म मंडल ने प्रयागराज कुम्भ में हुए हादसे में मृत श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की हैं। अध्यक्ष विजय गोयल एवं प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला ने कहा हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं और दिवंगत श्रद्धालुओं के परिवारों के साथ अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
हम सभी भगवान चक्रधर से हादसे में दिवंगत श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए शोकाकुल हृदय से प्रार्थना करते हैं, ईश्वर उनके परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति और साहस प्रदान करें। सनातन धर्म मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों ने इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।