णमोकार मंत्र का जाप कर दी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि
Jan 31 2025
ग्वालियर। सकल जैन समाज एवं युवा जैन मिलन नेमीनाथ शाखा ग्रेटर ग्वालियर के तत्वावधान में उप्र बागपत बडौत और महाकुंभ में श्रद्धालुओं की जनहानि पर विनम्र श्रद्धांजलि कार्यकम टाउन हाल पर किया गया। जिसमें सकल जैन समाज के लोगों ने मौन धारण कर 108 बार महामंत्र णमोकार का जापकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी।
प्रवता सचिन जैन ने बताया कि उप्र बागपत बडौत में जैन मंदिर में आयोजित जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर ऋषभनाथ (आदिनाथ) मोक्ष निवार्णोत्सव पर मचान टूटने पर सात लोग की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए। जैन समाज के महिला और पुरुष, युवाओं ने हाथों में कैंडल पकड़ कर मौन रूप दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। सकल जैन समाज के लोगों ने 108 बार महामंत्र णमोकार का जाप कर दिवंगत आत्माओं शांति के लिए श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर महेंद्र जैन टोंग्या, प्रवीण गंगवाल, बालचंद्र जैन, पुरूषोतम जैन, अनीता जैन, विनय जैन, विनय जैन कासलीवाल, मुकेश जैन, रवि जैन, सचिन जैन क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, समता जैन, नीलम जैन, राजीव जैन, विनय जैन, महेंद्र जैन बंटी, लकी जैन, रवि जैन, राहुल जैन, सौरभ जैन, कौशल जैन, सिंघई संभव जैन, पारस जैन आदि ने श्रद्धांजलि समर्पित की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









