सिंधु सोशल द्वारा सर्व समाज के लिए बैकुंठ रथ लोकार्पित

Jan 31 2025

ग्वालियर। शहर की सामाजिक संस्था सिंधु सोशल एंड कल्चरल सोसायटी द्वारा सर्व समाज की सेवा के लिए बैकुंठ रथ (शव वाहिका) का विमोचन आईपीएस कृष्ण लालचंदानी द्वारा कराया गया।
रथ संयोजक दीपक पमनानी एवं निखलेश सुखरामानी ने बताया कि काफी समय से शहर की आवश्यकता को देखते हुए संस्था द्वारा बैकुंठ रक्त बनवाया गया है। यह बैकुंठ सभी समाजों को अपनी सेवा देगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कृष्णा लालचंदानी ने कहा कि समाज द्वारा इस तरह के कार्य किया जाना काबिले तारीफ है और सभी समाज की सभी संस्थाओं को इस तरह के कार्यों में आगे आना चाहिए और स्थाई कार्य की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।
इस अवसर पर जीएल भोजवानी, डॉ सीपी लाडक़नी, पीतांबर लोकवानी, ओमप्रकाश कुकरेजा, प्रकाश रोहरा, लीलाराम पंजवानी, कमल माखीजानी, जगदीश लाडक़नी, नरेश पुरुसवानी, सुरेश खत्री, शंकरलाल कराड़ा, दिनेश पुरस्वानी, डीपी भूरानी, राजेश वाटवानी, प्रकाश रोहरा, धीरज दिसेजा, निखिल तेजवानी, श्रीचन्द पंजाबी, शिव आहूजा, मनोहर काकवानी, किशन माखीजा, निकेश तुलसीजा, पप्पू महाराज, सुरेश अगिचा, कुमार वीरवानी, पवन जैसवानी, जयकिशन तोतलानी, अविनाश हीरानी आदि मौजूद थे।