सीमित संसाधनों में जन कल्याण के कार्य का माध्यम जन अभियान परिषद-विनोद शर्मा

Jan 31 2025

ग्वालियर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद योजना आर्थिक एवं सांख्यकीय विभाग मध्यप्रदेश शासन के समन्वय से महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्व विद्यालय चित्रकूट के पाठ्यक्रम मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत परामर्शदाताओं (मेंटर्स) की क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण रमन शिक्षा समिति के कार्यालय में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री विनोद शर्मा उपस्थित थे। 
विनोद शर्मा ने कहा कि सीमित संसाधनों में जन कल्याण के कार्य जन अभियान परिषद बखूबी कर रहा है। इससे पूर्व द्वतीय दिवस के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ सुबह 10 बजे, फील्ड वर्क मैन्युवल विषय के साथ हरिशरण अवस्थी ने किया। इंटर्नशिप एवं अन्य सम्बंधित आयाम का सत्र सतीश जयंत पूर्व बाल संरक्षण अधिकारी ग्वालियर ने लिया। परामर्शदाताओं के प्रशिक्षण का आंकलन एवं फीडबैक सुशील बरुआ एवं धर्मेन्द्र कुमार दीक्षित, हरिओम गौतम ने लिया।
  दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रीमती मंजू राठौर, भावना कुशवाह, उमा सोनी, शैलेन्द्र चौधरी, उमा सेंगर, कल्पना तिवारी, प्रियंका सेन, अशोक शर्मा, विजेन्द्र गुर्जर, निकेश शाक्य, रीना गुर्जर, खुशबू शर्मा, विवेक पराशर, सरिता शर्मा, आनन्द कवि, कोमल रावत, वर्षा शर्मा, कुलदीप नामदेव के बाद ललिता गुप्ता, उमेश रत्नाकर, पवन कुशवाह, सोनू कुशवाह के साथ रमन शिक्षा समिति कार्यालय के स्टाफ के द्वारा सहभागिता कराई गयी।