श्रमिकों को महंगाई भत्ते के साथ मिले 7500 रुपए पेंशन

Jan 31 2025

ग्वालियर। श्रमिकों ने जन समस्याओं को लेकर केबिनेट ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को ज्ञापन सौंपा। श्रमिक प्रतिनिधि कमल किशोर पटेल ने बताया कि ज्ञापन के जरिए मांग की गई है कि पेंशन स्कीम के तहत न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपए से भी कम मिल रही है। श्रमिकों को महंगाई भत्ते के साथ 7500 रुपए पेंशन दी जानी चाहिए। श्रमिकों के गरीबी कार्ड बनवाए जाने चाहिए तथा उन्हें शासन द्वारा पट्टे प्रदान किए जाने चाहिए।