रक्तदान शिविर का आयोजन

Jan 31 2025

ग्वालियर। सुरक्षा माह एवं जागरूकता पहल के तहत एमएलपीसी (बाड़ा) साइट, एलएंडटी कंस्ट्रक्शन ग्वालियर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अयादे पराग सुरेशराव प्रोजेक्ट मैनेजर, कृष्ण भार्गव कंस्ट्रक्शन मैनेजर, अभिजीत दास, यतेंद्र सिंह (सेक्शन इंचार्ज) की इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना, कल्याण की संस्कृति को बढ़ावा देना है। कर्मचारियों और ठेकेदारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 
इस रक्तदान शिविर मे रेडक्रॉस की ओर से डॉ एसडी शर्मा, अवध राठौर, रितिक, रविन्द्र, रिक्की, रेहमान, सुरेन्द्र कुशवाह आदि उपस्थित रहे।