नशा एक सामाजिक बुराई- सुशील बरुआ
Jan 31 2025
ग्वालियर। सामाजिक संस्था रमन शिक्षा समिति द्वारा मद्य निषेध संकल्प दिवस के अवसर नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ठाटीपुर पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरुआ थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक धर्मेन्द्र दीक्षित, श्रीमती प्रीति वाजपेयी, मनोज दुबे, विनोद शर्मा, घनश्याम रायपुरिया उपस्थित थे।
कार्यक्रम के बारे में रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम ने बताया उपस्थित लोगों को बताया, उन्होने कहा कि नशामुक्त भारत का सपना सभी लोगों के प्रयास से ही संभव हैं। सुशील बरुआ ने कहा कि नशा समाज के लिये अभिशाप है। नशे से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक तीनों तरह से पतन होता है। उन्होनें नशामुक्ति हेतु रमन शिक्षा समिति के प्रयासो की सराहना की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









