छात्र-छात्राओं की राह को आसान करती है विनम्रता : कुलगुरु यादव

Jan 31 2025

ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय ग्वालियर के रंगनाथन सभागार में राजनीति विज्ञान विभाग के विस्तार व्याख्यान हुआ। इसमें क्रांतिवीर शहीद तात्या टोपे विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर किशन सिंह यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए महाविद्यालय के प्राध्यापकों से सतत संपर्क में रहना चाहिए और पाठ्यक्रम को पूर्ण करना चाहिए। छात्र हमेशा अच्छे मित्रों के संपर्क में रहें, जो आपको सहयोग करें। विनम्रता छात्र-छात्राओं की राह को आसान करती है। जहां तक हो उन्हें तनाव से दूर रहना चाहिए।
 कार्यक्रम में उपस्थित प्रोफेसर दिलीप कटारे ने युवाओं को शैक्षणिक गतिविधियों से जुडऩे के लिए प्रेरित किया। इसके पूर्व महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर आरसी गुप्ता ने कुलगुरु का स्वागत किया और राजनीति विज्ञान विभाग की विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर कुसुम भदौरिया ने सभी को धन्यवाद दिया। 
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक रवि रंजन, प्रोफेसर विभा दूरवार, प्रोफेसर दीपक शर्मा, प्रोफेसर अनीता मेवाफरोश, प्रोफेसर ज्योत्सना राजपूत एवं डॉ. कुसुम चौधरी उपस्थित रही।