मेला कला रंग मंच पर युवा एवं महिला महोत्सव 3 से

Jan 30 2025

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी एवं श्रीमंत माधव राव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा युवा एवं महिला महोत्सव का आयोजन 3 फरवरी से 5 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन की जानकारी देते हुए मुख्य संयोजिका डॉ शिखा क_ल ने बताया इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन किये जायेंगे। 
इस आयोजन में 3 फरवरी को 12 बजे से नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 4 फरवरी को 12 बजे से रंगोली सजाओ, मेहंदी रचाओ, पूजा की थाली सजाओं प्रतियोगिता एवं महिलाओं के लिए कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 5 फरवरी को भारतीय सांस्कृतिक परिधान फैशन शो एवम् फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।