मरीजों को किया भोजन वितरित

Jan 30 2025

ग्वालियर। माघ माह की मौनी अमावस्या पर ग्वालियर के जेएएच हॉस्पिटल परिसर में आश्रय भवन के पास संचालित भोजनशाला पर अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की इकाई ग्वालियर द्वारा 500 मरीजों एवं उनके सहयोगियों को भोजन वितरित किया गया। 
इस अवसर पर आरडी सिंघल, राकेश अग्रवाल, रमेश गोयल लल्ला, श्रीमती ज्योति बंसल, श्रीमती हेमलता अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, गिरिराज बंसल, विष्णु अग्रवाल, महेंद्र मित्तल, रविंद्र सिंघल आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।