महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस और भाजपा ने नमन किया

Jan 30 2025

ग्वालियर। गुरूवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा और कांग्रेस ने नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचे और प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण किया। इस अवसर पर सभी ने शहीदों को भी नमन किया। 
श्रद्धांजलि के मौके पर विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीर सिंह तोमर, पूर्व विधायक मदन कुशवाह सहित बड़ी सिंह संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उधर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बापू के बताए मार्ग पर चलते हुए समाजसेवी भाव को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।