जनता के जो भी छोटे या बड़े काम हैं, उनमें देरी नहीं होना चाहिए: संघप्रिय
Jan 30 2025
ग्वालियर। नवागत निगमायुक्त संघप्रिय ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि सरकार ने मुझे व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं भेजा है। नगरं निगम से संबंधित जनता के जो भी छोटे या बड़े काम हैं, उनमें देरी नहीं होना चाहिए। किसी की शिकायत आई तो फिर कार्रवाई के लिए वह तैयार रहें। साथ ही कहा कि व्हाट्सएप पर भेजा गया मैसेज ही मेरा आदेश होगा। संबंधित अधिकारी को उस पर तुरंत रिप्लाई करना होगा। जनता के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रहीं हितग्राही मूलक योजनाओं को लेकर मैं किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करूंगा। यह बात नवागत निगमायुक्त संघप्रिय ने विभागीय अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक में कही। उनका सबसे ज्यादा फोकस जनता से जुड़े छोटे-छोटे कार्यों को लेकर था।
विभागीय अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक लेने के बाद करीब दो घंटे तक निगमायुक्त संघप्रिय ने नगर निगम मुख्यालय का निरीक्षण किया। हालत ठीक नहीं मिली। सफाई इस तरह की नहीं थी कि कोई कह सके कि यह उस विभाग का मुख्यालय है जो पूरे शहर की सफाई करता है। ऐसी हालत देखकर निगमायुक्त ने कहा कि पहले अपना ऑफिस साफ करो। ऑफिस में ही इतनी गंदगी है तो शहर की क्या सफाई होती होगी, इसका अंदाजा मुझे यहां की हालत देखकर हो गया है।
निगमायुक्त संघप्रिय ने अधिकारियों से कहा कि वह किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह मेरे बारे में भी हो सकती है और आपके बारे में भी। मैं जब तक देखूंगा नहीं तब तक मानूंगा नहीं। कोई आप लोगों से भला-बुरा कहे र्ता मुझे बताइए, मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









