शहीदों की स्मृति में कलेक्ट्रेट में रखा गया 2 मिनिट का मौन
Jan 30 2025
ग्वालियर। देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले अमर शहीदों को शहीद दिवस पर कलेक्ट्रेट में 2 मिनिट का सामूहिक मौन रखकर याद किया गया और उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ज्ञात हो महात्मा गांधी की पुण्य तिथि 30 जनवरी को हर साल शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कलेक्ट्रेट में शहीदों की स्मृति में 2 मिनिट के मौन के बाद कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शासकीय सेवकों का आह्वान करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता एवं स्वतंत्रता मिलने के बाद देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृतियां सदैव संजो कर रखें और उनकी शहादत का सम्मान कर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।
शहीद दिवस पर कलेक्ट्रेट के जन-सुनवाई सभागार में ठीक प्रात: 11 बजे शासकीय सेवकों द्वारा शहीदों की स्मृति में 2 मिनिट का मौन रखा गया। सामूहिक मौन में कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं अपर कलेक्टर कुमार सत्यम व टीएन सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं सभी कर्मचारी शामिल हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









