कुंभ में गए टेकनपुर के व्यापारी की मौत

Jan 30 2025

ग्वालियर। डबरा से प्रयागराज कुंभ मेले में गए टेकनपुर के व्यापारी कामता पाल की मौत हो गई। कामता पाल अपने छह साथियों के साथ कुंभ में स्नान के लिए गए थे।
जब साधु-संतों का जत्था शाही स्नान के लिए निकल रहा था। कामता अपने शिविर से बाहर संतों के दर्शन के लिए निकले, तभी अचानक गिर पड़े। उनके साथियों ने तुरंत मेले में तैनात पुलिस और स्वास्थ्य कर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आने की आशंका जताई जा रही है।
टेकनपुर में जैसे ही इस दुखद खबर की जानकारी मिली, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। कामता पाल अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटे को छोड़ गए हैं।