जल बचाएं, पौधे लगाएं और पॉलीथिन को हटाएं: शिवशंकर
Jan 30 2025
ग्वालियर। जल ही जीवन है। इसलिए जल को व्यर्थ न बहाएं। स्नान, बर्तन धोने में भी पानी ज्यादा बर्बाद न करें। साथ ही हरियाली के लिए पौधे रोपें और पॉलीथिन का उपयोग न करें, क्योंकि पॉलीथिन से जमीन बंजर हो रही है और इसे खाकर गाय माता मर रही हैं।
यह बात प्रसिद्ध पर्यावरण विशेषज्ञ शिवशंकर ने महाराज बाड़ा पर आयोजित हरित सम्मेलन (पर्यावरण संरक्षण गतिविधि) में मुख्य अतिथि की आसंदी से कही।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, ग्वालियर नगर निगम, जन अभियान परिषद, पर्यावरण सचेतक अभियान समिति, लायंस क्लब, पर्यावरण दूत फाउंडेशन, दाना-पानी ग्रुप, बैसली नदी पुनर्जीवन अभियान, सेव वाटर आर्मी, चिडिय़ा उड़ पाठशाला सहित विभिन्न संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
आदर्श दीदी ने कहा कि शहर को घर का आंगन समझकर स्वच्छ रखें। जल की एक-एक बूंद बचाएंगे तभी हमारा कल का भविष्य बचेगा और पौधे लगाएंगे तो हमें प्राण वायु मिलेगी। हम सब मिलकर स्वर्णिम ग्वालियर और स्वर्णिम भारत बनाएं। समाजसेवी दीपक सचेती ने कहा कि पर्यावरण एक ऐसा विषय है जो हमारी जिन्दगी से जुड़ा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें जन-जन को सचेत करना है। राजकुमार प्रजापति ने आमजनों और स्कूली बच्चों से डिस्पोजल का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सीबी सचान, जयदीप सिंह भदौरिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन गिर्राज गोयल ने किया।
पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
इस अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पर्यावरण सम्मान शिवशंकर को, बैसली सम्मान गोपाचल पर्वत के 12 बीघा क्षेत्र में एक लाख वृक्ष लगाने के लिए समाजसेवी अजीत बरैया, ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी को पर्यावरण सम्मान, गरिमा वैश्य को टेरिस गार्डन के लिए, राजचड्ढा को दाना-पानी के लिए, रोहित उपाध्याय एवं परमजीत सिंह को पौधे रोपने के लिए सम्मानित किया गया।
हरित सम्मेलन के बाद हजारों स्कूली बच्चों एवं आमजनों ने महाराज बाड़े से पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। जो सराफा बाजार, पारखजी का बाड़ा, दौलतगंज होते हुए पुन: महाराज बाड़े पहुंची।
इस अवसर पर आयोजकों ने स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आमजनों को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तहत पौधे बांटे और उनसे आग्रह किया यह पौधे आज ही अपने बगीचे एवं आंगन में लगाएं।
इस अवसर पर नगर के सफाई मित्र राजेश, हेमन्त, बृजेन्द्र, पप्पी राजकुमार, श्रीमती शारदा, श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती माला, मनोज, महेन्द्र को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आदर्श दीदी, दीपक सचेती, गिर्राज दानी, अजीत बरैया, मुकेश बंसल, श्रद्धा शर्मा, जयदीप भदौरिया, रेणू जैन, रेखा श्रीवास्तव, नीलम अग्रवाल, दीपाली, दीपिका जैन, चन्द्रभान सचान, गरिमा वैश्य, अर्जुन भदौरिया, राजेश पण्डिया, मनोज अग्रवाल, गिर्राज गुप्ता, मीना भट्ट, सुधीर भदौरिया, रितुराज मंचासीन रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









