जन अभियान परिषद का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

Jan 31 2025

ग्वालियर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद योजना आर्थिक एवं सांख्यकीय विभाग मध्यप्रदेश शासन के समन्वय से महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्व विद्यालय चित्रकूट से संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाताओं (मेंटर्स) के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ रमन शिक्षा समिति के कार्यालय पर पंजीयन के साथ प्रतिभागियों तथा अतिथियों के आगमन के साथ हुआ। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट दीपेन्द्र कुशवाह, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील बरुआ, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट सुधीर चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र कुमार दीक्षित, हरिओम गौतम उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज दुबे ने किया।
मुख्य अतिथि एडवोकेट दीपेन्द्र कुशवाह ने परिषद और विश्वविद्यालय के कार्य और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। एडवोकेट सुधीर चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विविध प्रावधान बताए। प्रथम तकनीकी सत्र में धर्मेन्द्र ख्याति सेंगर केरियर मेंटर एवं मोटिवेशनल स्पीकर ने पाठ्यक्रम में सतत विकास के लक्ष्य अवधारणा और उद्देश्य बताए। 
द्वितीय सत्र में लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम, प्रावधान और अनुप्रयोग विकास खण्ड समन्वयक अधिकारी मनोज दुबे ने बताये। तृतीय सत्र में पाठ्यक्रम संचालन में परामर्शदाताओं की भूमिका एवं विभिन्न कार्य विकास खण्ड समन्वयक प्रीति वाजपेयी, विनोद शर्मा ने बताए।
  चतुर्थ सत्र में संपर्क कक्षा संचालन की पद्धति हरिओम गौतम अध्यक्ष रमन शिक्षा समिति के द्वारा बताई गयी। समाधान सत्र में परामर्शदाताओं की जिज्ञासाओं का विशेषज्ञों द्वारा समाधान संभाग समन्वयक सुशील बरुआ और जिला समन्वयक धर्मेन्द्र कुमार दीक्षित ने किया। प्रशिक्षण सत्र में पावर प्रजेंटेशन कार्य ललिता गुप्ता अन्य कार्य व्यवस्थाओं में उमेश रत्नाकर, पवन कुशवाह, सोनू कुशवाह तथा रमन शिक्षा समिति के स्टाफ ने सहभागिता करायी। प्रशिक्षण में जिले के चारों विकासखण्ड के अभी मेंटर्स की उपस्थिति हुए।