दो दिवसीय केएजी कराते चैंपियनशिप का शुभारंभ
Jan 30 2025
ग्वालियर। कराते- डोज एसोसियेशन ऑफ ग्वालियर के द्वारा द रेडिएंट स्कूल में दो दिवसीय ग्वालियर जिला केएजी कराते चैंपियनशिप का शुभारंभ महिला हॉकी एकेडमी के सीओ धर्मवीर सिंह भदौरिया के मुख्य आतिथ्य में रेडिएंट स्कूल की श्रीमती प्रिया गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
सेंसेई पाण्डेय ने बताया कि बालक एवं बालिकाओं की सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर के सभी आयु एवं वजन वर्ग की स्पर्धाऐ आयोजित की जा रही हैं। इस चैंपियनशिप की विशेषता बताते हुए कहा कि केवल इसी चैंपियनशिप में भागीदारी करने वाले खिलाडिय़ों को ही मान्यता प्राप्त स्टेट, ऑल इंडिया के साथ साथ सभी मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होता है।
बालक वर्ग में सर्वांग आर्य, मनय दुबे, युग श्रीवास, अनमोल त्यागी, ध्रुव उपाध्याय, युवराज बारवा, अंशुमान वर्मा, रणवीर सिंह, मोहम्मद ताहा, खुशाल बघेल, अंश धाकड़ आदि विजयी रहे।
वहीं बालिका वर्ग में रितिका साहू, काव्या शर्मा, अंशिका शाना खान, बैंया टोप्पो, आर्य द्विवेदी, आशिका जाधव, दीपांशी सिकरवार, हर्षिता सिकरवार, अनाया तिवारी आदि विजयी रहीं।
इस अवसर परपरमजीत सिंह, ब्रह्मजीत सिंह, डॉ केशव पांडेय, डॉ आदित्य सिंह भदौरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सन्तोष पाण्डेय ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









