घायल पक्षी हुआ इलाज से सही, पक्षी को उड़ाया आसान में

Jan 30 2025

ग्वालियर। ग्वालियर शहर के कोटेश्वर मंदिर के सामने किला स्थित सिद्धाचल जैन तीर्थ की तलहटी में आऊखाना के नीचे बनाया परिंदों का औषधालय। घायल पक्षियों का होता है फ्री इलाज। पक्षियों का औषधालय खोलकर एक नई अनूठी पहल की है।
औषधालय के संस्थापक अक्षय कुमार जैन दानी ने बताया कि पक्षीयों के औषधालय मैं एक पक्षी गत माह को घायल अवस्था में डीवी सिटी से इजि. संकेत वंसल लेकर आये थे। उक्त पक्षी के पूर्ण स्वस्थ्य करने के बाद उसे उड़ा दिया गया। 
औषधालय में उस घायल पक्षी का स्वास्थ्य सही होने पर शहर के गणमान्य नागरिकों ने उस पक्षी को अपने हाथ से आसमान में उड़ाया। जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि उड़ानें से पहले लगभग 40 से 50 व्यक्तियों ने पक्षी के सिर पर रोली चावल से तिलक कर पक्षी को हाथ लगा कर उड़ा दिया। उसके उपरांत कार्यक्रम में नवनीत कौशल के द्वारा भजनो की प्रस्तुती दी गई। वही  अतिथियों द्वारा ओर औषधालय के संस्थापक अक्षय कुमार जैन ने पक्षीयों के डाँ रवि नावरिया एंव केयर टेकर राकेश पाल का शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया।
पक्षी औषधालय का भवन दो मंजिला है। ग्राउंड फ्लोर पर संत निवास बनाया गया है। प्रथम तल पर पक्षी औषधालय संचालित होगा। औषधालय के एक रूम में छह पिंजरे हैं। इसके अलावा एक ओपन वार्ड बनाया है उसमें भी छह बड़े पिंजरे रखे गए हैं। यहां छत पर अन्य पक्षियों के लिए दाना पानी रखने की भी व्यवस्था की गई है।