बापू भक्तों ने निकाली हरिनाम प्रभात फेरी
Jan 30 2025
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम के तत्वाधान में मौनी अमावस्या पर हरिनाम प्रभात फेरी विनय नगर में आयोजित की गई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
हरिनाम प्रभात फेरी में भारी संख्या में श्रद्धालु भक्त गण झूमते दिखाई पड़ रहे थे। रथ युक्त वाहन पर व्यास पीठ पर संत आशाराम बापू की अलौकिक छबि भव्य मनोहारी प्रतीत हो रही थी। जगह जगह साधक भक्तों ने माल्यार्पण पुष्प वर्षा कर मिष्ठान फल इत्यादि का भोग लगा कर भव्य स्वागत कर अगवानी की। दृढ़ श्रद्धा के धनी साधकों ने हजारों ऋषि प्रसाद सत्साहित्य और नव वर्ष कैलेंडर के साथ गलियों में विचरण करती प्रभात फेरी में निरंतर फल मिष्ठान का प्रसाद वितरित किया गया।
हरिनाम प्रभात फेरी में अर्जुन भाई, सतराम भाई, एचके सिंह, सुदामा अग्रवाल, डीके शर्मा, अखिलेश शर्मा, सीबी शर्मा, ओमप्रकाश अरोरा, रामवीर, हिमांशु नागपाल, गोविंद राठौर, रामू रामानी, दिलीप हूंदवानी, बलबीर सिंह परमार, श्रीमती गोनडीया, गीता भार्गव, सावित्री मिश्रा, विमला भदौरिया, कल्पना शर्मा, कुसुम चंदेल, गुड्डी प्रजापति इत्यादि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









