अंधेरी जिंदगी को प्रकाशित कर रहा गुरुदेव ट्रस्ट:संत कृपाल

Jan 29 2025

ग्वालियर। स्व. आशादेवी की स्मृति में गुरूदेव चैरिटेबल ट्रस्ट ने रतन ज्योति चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से मोतियाबिंद से पीडि़त रोगियों की अंधेरी जिंदगी को पुन: प्रकाशित करने का जो बीड़ा उठाया है, उससे बढक़र कोई पुण्य काम नहीं हैं। यह विचार संत कृपाल सिंह महाराज ने नेत्र परीक्षण एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर के दौरानव्यक्त किए। इस मौके पर ऊर्जामंत्री तोमर ने कहा कि लोगों के नि:शुल्क रोशनी देने का जो पुनीत कार्य है, इसमें मैं हर प्रकार का सहर्ष सहयोग करने को तैयार हूं। इस दौरान 627 मरीजों का परीक्षण हुआ एवं 400 मरीजों को लैंस प्रत्यारोपण के लिए चिन्हित किया गया।
 इस मौके पर शीला जैन ने सभी अतिथियों का शॉल श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर रामबाबू अग्रवाल, आलोक जैन सहित तमाम स्वयंसेवकों ने शिविर में सहयोग किया।