आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर भक्तों ने चढ़ाया निर्वाण लाडू
Jan 29 2025
ग्वालियर। किलागेट हलवाट खाना स्थित दिगंबर जैन वासुपुज्य पंचायती मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के द्वारा एवं युवा जैन मिलन फोर्ट किला गेट शाखा के संयुक्त तत्वावधान में भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। जैन समाज के लोगों ने मंदिर पहुंचकर मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लड्डू महोत्सव के साथ विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि भगवान आदिनाथ के मोक्ष कल्याणक पर मंदिर घंटे घडिय़ाल एवं जयकारों से गूंज उठा। भगवान आदिनाथ का कलशों से अभिषेक और शांतिधारा किया। इसके उपरांत आदिनाथ स्वामी का पंच कल्याणक विधान पूजन संगीतकार शुभम जैन सैमी की भजनों के साथ मांडला सजाकर किया गया। भक्ति नृत्य करने के उपरांत निर्वाण कांड का वचन पढ़ते हुए भगवान आदिनाथ के श्री चरणों में 21-21 किलो के निर्वाण लाडूड चढ़ाए गए। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सतीश जैन, नेमीचन्द्र जैन, सुरेश जैन, राजेंद्र जैन, हरीश जैन उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









