बाल महोत्सव का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह आयोजित

Jan 29 2025

ग्वालियर। माधव राव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण एवम एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा आयोजित बाल महोत्सव 2025 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि संत कृपाल सिंह थे। अध्यक्षता आशीष अग्रवाल भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, शुभम जैन, मेला सचिव तुलसी राम रावत उपस्थित थे। 
तदपश्चात गणेश वंदना कु प्रस्तुति वंशिका एवम् अंशिका मेहता द्वारा प्रस्तुत की गई समस्त पधारे अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने किया।
इस मौके पर संत कृपाल सिंह ने कहा की ग्वालियर के मेले में बच्चों को मंच मिलना फिर सम्मानित होना बड़ी बात है। वहीं आशीष अग्रवाल ने कहा ग्वालियर कला व संगीत की नगरी इसमें प्रतिभाओ की कमी नहीं। इस बाल महोत्सव के दौरान होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता एवम् उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर करीब 250 को बच्चों को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल की डॉ ज्योति उपाध्याय, डॉ नीतू राजपूत, कीर्ति बाथम, दीपा लिखार, सन्नी, तारा शाह, डॉ नीलम सिंह, प्रियंका तोमर, एकता शर्मा, डॉ रेखा चौहान, मुस्कान अग्रवाल, डॉ पदमाजा विश्वरूप, राजेन्द्र, नित्या शर्मा, शिखा सोनी, सुहाना माहौर, हर्षिता चौरसिया, मोक्षी गुप्ता, अशोक जैन, मनोज कुचिया, धीरज गोयल, राजेश त्रिपाठी, डॉ. मनीष रस्तोगी, मुकेश गुप्ता को सम्मानित किया गया।